IPL 2026 में क्यों आग उगल रहा विराट कोहली का बल्ला? अश्विन ने किया खुलासा
6 apr 2026
Credit: AP
अश्विन ने बताई खूबी
अश्विन का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली की टी20 बल्लेबाजी में बड़ा बदलाव आया है. अब वह पहले की तुलना में ज्यादा खुलकर शॉट खेल रहे हैं.
Credit: AP
हर मैच में दिख रहा दम
आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले में विराट कोहली ने 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी. इस दौरान उन्होंने एक शानदार नो-लुक छक्का भी लगाया.
Credit: AP
कोहली ने क्या बदलाव किए
अश्विन ने कहा कि 2024 में जब कोहली टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे, तब उनकी बल्लेबाजी काफी स्थिर रहती थी. उनका सिर और पैर दोनों संतुलित रहते थे और बैट की मूवमेंट भी सीमित होती थी.
Credit: AP
टेक्नीक में किया चेंज
2026 में कोहली की बैटिंग तकनीक में बड़ा बदलाव दिखा है. अब वह शुरुआत में बल्ला नीचे रखते हैं और फिर ऊपर लाते हैं.
Credit: AP
क्या बोले अश्विन
अश्विन ने कोहली की नई बल्लेबाजी स्टाइल को ‘पोटेंशियल एनर्जी’ बताया. उनके मुताबिक बल्ले की लगातार मूवमेंट से कोहली बेहतर पोजिशन में पहुंचते हैं और बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है.
Credit: AP
टेस्ट संन्यास भी वजह
अश्विन का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के बाद कोहली को अब अपने हाथों पर पहले जैसी रोक नहीं रखनी पड़ती. यही वजह है कि वह अब ज्यादा फ्री होकर बल्लेबाजी कर पा रहे हैं.
Credit: AP
पठान भी हुए फैन
इरफान पठान ने भी कोहली की बल्लेबाजी में आए बदलाव की तारीफ की. उनके मुताबिक बैकलिफ्ट बढ़ने से कोहली को ज्यादा मोमेंटम और पावर मिल रही है, जिससे उनका स्ट्राइक रेट काफी बेहतर हुआ है.
Credit: AP
क्या बोले इरफान पठान
इरफान ने समझाया कि अगर बल्लेबाज गेंदबाज के रन-अप के दौरान पूरी तरह स्थिर खड़ा रहता है, तो उसे बड़े शॉट खेलने के लिए जरूरी मोमेंटम नहीं मिल पाता.