रजत पाटीदार का बड़ा धमाका, IPL में जड़े 100 छक्के !

23 May 2026

Photo: ITG

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

Photo: PTI

एसआरएच के खिलाफ अपनी पारी के दौरान पाटीदार का लगाया गया इकलौता छक्का खास बन गया, क्योंकि यह आईपीएल में उनका 100वां छक्का था.

Photo: PTI

रजत पाटीदार आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह रिकॉर्ड सिर्फ 933 गेंदों में हासिल किया है.

Photo: PTI

रजत से पहले यह रिकॉर्ड शिवम दुबे के नाम था, जिन्होंने 992 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे.

Photo: PTI

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इस आईपीएल सीजन 393 रन बनाए हैं. इस सीजन रजत ने 32 छक्के जड़े हैं.

Photo: PTI

रजत पाटीदार की कप्तानी मे ही आरसीबी ने 2025 में  अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी भी जीती थी. इस आईपीएल सीजन भी आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही.

Photo: Getty Images

Read Next