IPL के बीच द्रविड़ बने T20 टीम के मालिक, ये भारतीय ख‍िलाड़ी बना कप्तान 

12 May 2026 

By: Aaj tak Sports 

आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) में डबलिन फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है. 

Photo: PTI

उन्होंने यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) में डबलिन फ्रेंचाइजी खरीदी है, इस टीम का नाम है डबलिन गार्डियंस. 

Photo: PTI

द्रविड़ के इस लीग से जुड़ने के साथ ही 2026 में लॉन्च होने वाली ETPL की छह टीमों की फ्रेंचाइजी लाइन-अप पूरी हो गई है. 

Photo: PTI

घोषणा के दौरान द्रविड़ और बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन डबलिन में मौजूद थे. 

Photo: PTI

ETPL को क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के साथ साझेदारी में शुरू किया जा रहा है.

Photo: PTI

यह लीग यूरोप का पहला क्रॉस-बॉर्डर फ्रेंचाइजी क्रिकेट मॉडल होगी.

Photo: PTI

जिसमें डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबरा , ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमें हिस्सा लेंगी. लीग का आयोजन अगस्त और सितंबर 2026 में किया जाएगा.

Photo: PTI

द्रविड़ की टीम डबलिन गार्डियंस की कप्तानी भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रव‍िचंद्रन अश्व‍िन करेंगे.

Photo: PTI

लीग में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खेलने की संभावना जताई जा रही है. 

Photo: PTI

इनमें म‍िचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, म‍िचेल सेंटनर, ल‍ियाम ल‍िव‍िंगस्टोन, फाफ डु प्लेस‍िस, हेनर‍िक क्लासेन   हैं.

Photo: PTI

रिपोर्ट्स के मुताबिक मैक्सवेल बेल्फास्ट  फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं, जबकि स्टीव वॉ एम्सटर्डम  फ्लेम्स के स्वामित्व समूह का हिस्सा हैं.

Photo: PTI

वहीं एडिनबरा कैसल रॉकर्स का मालिकाना हक न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटरों नाथन मैकुलम और काइल म‍िल्स के पास है.

Photo: instagram@/kylemillssports37

Read Next