T20 वर्ल्ड कप में डिकॉक का धमाका, डीविलियर्स का रिकॉर्ड चकनाचूर
11 FEB 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने बड़ा इतिहास रच दिया.
Photo: AP
अफगानिस्तान के खिलाफ 11 फरवरी को खेले गए मुकाबले में डिकॉक ने 41 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेलते हुए दिग्गज एबी डीविलियर्स का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Photo: AP
अपनी इस संयमित पारी के दौरान वो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए.
Photo: AP
अब उनके नाम 29 मैचों में 737 रन दर्ज हो गए हैं, जबकि पूर्व कप्तान डीविलयर्स ने 30 मैचों में 717 रन बनाए थे.
Photo: Getty
डिकॉक को आखिरकार अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद ने आउट किया, लेकिन तब तक वह रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके थे.