09 May 2026
Photo: Getty Images
बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी टेस्ट मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया.
Photo: Getty Images
मोहम्मद अब्बास ने बांग्लादेश की पहली पारी में 5 विकेट लिए. अब्बास की घातक गेंदबाजी ने बांग्लादेश की मजबूत होती पारी को पूरी तरह रोक दिया.
Photo: BCB
यह अब्बास का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 56वां पांच विकेट हॉल था. अब्बास ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने के मामले रविचंद्रन अश्विन और जेम्स एंडरसन की बराबरी कर ली.
Photo: Getty Images
टेस्ट मैच के पहले दिन (8 मई) बांग्लादेशी टीम शानदार स्थिति में नजर आ रही थी. मोमिनुल हक ने 91 रन बनाए, जबकि कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 101 रनों की पारी खेली.
Photo: Getty Images
पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 301 रन बना लिए थे और टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही थी.
Photo: Getty Images
दूसरे दिन अब्बास ने जबरदस्त वापसी की और बांग्लादेश के निचले क्रम को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. उन्होंने लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम और इबादत हुसैन को आउट कर 'पंजा' खोला.
Photo: Getty Images
36 साल के मोहम्मद अब्बास ने 34 ओवर में 92 रन देकर 5 विकेट झटके और बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 413 रनों पर सिमट गई.
Photo: Getty Images
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक्टिव गेंदबाजों में मोहम्मद अब्बास से ज्यादा 5 विकेट हॉल मलिंडा पुष्पकुमारा (86) और साइमन हार्मर (59) ने लिए हैं.
Photo: BCCI
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल का रिकॉर्ड इंग्लैंड के टिच फ्रीमैन के नाम है. उन्होंने 1914 से 1936 के बीच कुल 386 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके.
Photo: Getty Images