पाकिस्तानी बैटर का धमाका... PSL में शतक जड़कर विराट कोहली की बराबरी की

2 APR 2026

Photo: AP

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में मुल्तान सुल्तान्स के बल्लेबाज साहिबाजादा फरहान ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया.

Photo: Getty Images

फरहान ने 1 अप्रैल (बुधवार) को हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ तूफानी शतक जड़ते हुए अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई और साथ ही एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बना ली.

Photo: Getty Images

फरहान ने 57 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. फरहान के टी20 करियर का ये 9वां शतक रहा.

Photo: Getty Images

फरहान अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. 

Photo: Getty Images

फरहान ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर रिली रोसो की बराबरी कर ली. कोहली-रोसो ने भी 9-9 टी20 शतक लगाए हैं.

Photo: BCCI

क्रिस गेल 22 टी20 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं. वहीं इस लिस्ट में बाबर आजम (11 शतक) दूसरे और डेविड वॉर्नर (10 शतक) तीसरे नंबर पर हैं.

Photo: Getty Images

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद किंग्समेन ने 225/5 का स्कोर खड़ा किया. माज सदाकत ने 26 गेंदों में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं शारजील खान ने 26 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

Photo: Getty Images

जवाब में मुल्तान सुल्तान्स की शुरुआत भी बेहद आक्रामक रही. फरहान और स्टीव स्मिथ ने पावरप्ले में ही 83 रन जोड़ दिए. फरहान ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि स्मिथ ने 20 गेंदों पर 46 रन बनाए.

Photo: AFP

मध्यक्रम में थोड़ी हलचल के बावजूद फरहान ने एक छोर संभाले रखा. अंत में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया और छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी. मुल्तान ने यह मुकाबला 8 गेंद शेष रहते जीत लिया.

Photo: Getty Images

Read Next