शोएब मलिक ने सानिया संग तलाक पर चुप्पी तोड़ी, कही ये बात
By Aajtak
Credit: Reuters/ Getty/ AP/ India Today
सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक के बीच कुछ दिनों पहले तलाक को लेकर कई अफवाहें सामने आई थीं.
खबरें ऐसी थीं कि ये दोनों तलाक ले लेंगे. लेकिन, अब रिलेशनशिप में टकराव की खबर को लेकर खुद शोएब मलिक ने सफाई दी है.
शोएब मलिक ने एक टीवी चैनल पर प्रसारित 'स्पेशल ईद शो' के दौरान कहा- हमारा शेड्यूल काफी बिजी चल रहा था, इस कारण हम दोनों साथ में नहीं दिखे.
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक बोले- मेरी पत्नी (सानिया) और बेटा (इजहान मिर्जा मलिक) ईद पर साथ नहीं थे, काश मैं उन दोनों के साथ ईद मना पाता.
शोएब ने माना कि हर शादी में उतार-चढ़ाव आता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि रिश्ता खत्म हो गया है.
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक पिछले 6 महीनों से एक दूसरे के साथ में नहीं दिखे थे. इस वजह से कई बार उनकी रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें सामने आई थीं.
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तनी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 12 अप्रैल 2010 को एक-दूसरे से हैदराबाद में शादी की थी.
Read Next
ये भी देखें
अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया का दिखा ट्रेडिशनल लुक, PHOTOS
आउट होने के बाद ट्रेविस हेड ने किया ऐसा काम, गिलक्रिस्ट भी रह गए हैरान, VIDEO
गोवा में मस्ती! धवन-नेहरा ने पत्नियों संग मचाया धमाल, PHOTOS
मां के नाम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरा ये क्रिकेटर,फैन्स हुए इमोशनल