'भारत T20 वर्ल्ड कप जीत सकता है, लेकिन ओस...', एमएस धोनी की बड़ी भविष्यवाणी
04 Feb 2026
Photo: Getty Images
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के इतिहास रचने की पूरी उम्मीद जताई है. धोनी का मानना है कि भारत टूर्नामेंट की सबसे संतुलित और खतरनाक टीम है.
Photo: Getty Images
लेकिन धोनी ने ओस को लेकर भारतीय टीम को चेताया है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए धोनी ने कहा कि भारत के पास T20 वर्ल्ड कप खिताब की सफल रक्षा करने के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं, लेकिन हालात को सही से संभालना अहम होगा.
Photo: PTI
उन्होंने कहा, 'इस फॉर्मेट में अनुभव मायने रखता है. ये खिलाड़ी दबाव में खेल चुके हैं. टीम में जो भी खिलाड़ी जिस भूमिका में है, वह उस स्थिति में काफी समय से खेल रहा है.' धोनी ने यह भी माना कि टूर्नामेंट में बाहरी परिस्थितियां मैच का रुख बदल सकती हैं.
Photo: PTI
धोनी ने कहा, 'मुझे क्या चिंता देती है? ओस. मुझे ओस बिल्कुल पसंद नहीं है. ओस बहुत कुछ बदल देती है. मेरे खेलने के समय में भी यह सबसे डराने वाला फैक्टर रहा है. इसलिए टॉस बहुत अहम हो जाता है.'
Photo: Getty Images
धोनी के मुताबिक अगर परिस्थितियां संतुलित रहीं तो भारत की निरंतरता उन्हें बाकी टीमों से आगे रखेगी. उन्होंने कहा, 'हम 10 मैच बेहतरीन टीमों के खिलाफ खेलें और हालात बराबर रहें, तो हम ज्यादातर मैच जीतेंगे.'
Photo: PTI
टीम इंडिया का हालिया रिकॉर्ड धोनी की बातों को मजबूती देता है. 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारत ने कोई भी द्विपक्षीय सीरीज या टूर्नामेंट नहीं गंवाया है. इस दौरान भारत ने 32 मैच जीते हैं और सिर्फ 5 हारे हैं.
Photo: PTI
अगर और पीछे जाएं तो अगस्त 2023 से अब तक भारत ने 63 में से 49 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हैं और केवल 3 हारे हैं. टीम इस समय ICC मेन्स T20I रैंकिंग में नंबर-1 पर है.
Photo: PTI
भारत आगमाी वर्ल्ड कप में मेजबान और डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर उतरेगा. अब तक ना तो किसी मेजबान टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीता है और ना ही कोई टीम खिताब का सफल बचाव कर पाई है. ऐसे में भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.