IPL प्लेऑफ में कहर बरपाएंगे धोनी, छक्के-चौकों की धांसू प्रैक्टिस
By Aajtak
Getty, IPL, Social Media
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन अपने रोमांचक मुकाबलों के साथ अब प्लेऑफ में एंट्री कर चुका है
प्लेऑफ में पहला क्वालिफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा
पहला क्वालिफायर मुकाबला चेन्नई में होगा, जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके टीम का होम ग्राउंड भी है.
इस मैदान पर धोनी ने 54 पारियों में 43.73 के औसत से 1443 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 145.61 का रहा है.
इस मुकाबले के लिए धोनी ने नेट्स में जमकर प्रैक्टिस की और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में चौके और छक्के भी लगाए.
CSK ने धोनी का ये प्रैक्टिस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर फैन्स ने जमकर कमेंट्स किए.
चेन्नई टीम ने पोस्ट में लिखा- यह दहाड़ का रॉ वर्जन है. बता दें कि धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 4 बार खिताब जीता है
बता दें कि धोनी की टीम यदि पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटन्स को हराते हैं, तो सीधे फाइनल में एंट्री कर लेंगे.
Read Next
ये भी देखें
अनाया बांगड़ ने 'Puppy' से किया प्यार, दिखा क्यूट मोमेंट
जापान में बुमराह का ‘स्पेशल पिलो’, पत्नी संजना ने कर दी खिंचाई, VIDEO
अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया का दिखा ट्रेडिशनल लुक, PHOTOS
हेलमेट पहना, किट उठाई… अनाया बांगड़ ने दिया बड़े कमबैक का हिंट, VIDEO