फिट हैं फिर भी बाहर! धोनी क्यों नहीं खेलना चाहते हैं CSK के लिए IPL?

26 APR 2026 

एमएस धोनी पूरी तरह फिट होने के बावजूद आईपीएल 2026 में अब तक नहीं खेले हैं. 

Photo: PTI

इंड‍ियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वे टीम कॉम्बिनेशन नहीं बिगाड़ना चाहते और किसी युवा खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहते. 

Photo: PTI

काफ इंजरी से उबर चुके धोनी की वापसी पर अभी भी सस्पेंस है, जबकि CSK का मौजूदा प्लेइंग इलेवन संतुलित नजर आ रहा है.

Photo: PTI

बताया गया है कि धोनी नहीं चाहते कि उनकी वजह से किसी युवा खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़े. 

Photo: PTI

मौजूदा प्लेइंग इलेवन अच्छा प्रदर्शन कर रही है और टीम बैलेंस सही नजर आ रहा है, इसलिए वह इसमें बदलाव नहीं चाहते.

Photo: PTI

25 अप्रैल को हेड कोच स्टीफन फ्लेम‍िंग से धोनी की वापसी को लेकर सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. 

Photo: PTI

फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी रिकवरी की दिशा में सही बढ़ रहे हैं और टीम मैनेजमेंट जो कह रहा है, वह उसका पालन कर रहे हैं.

Photo: PTI

आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों में धोनी टीम के साथ ट्रैवल भी नहीं कर रहे थे. वे चेन्नई में ही रहकर अपनी रिकवरी पर काम कर रहे थे. 

Photo: PTI

हालांकि बाद में हैदराबाद और मुंबई के अवे मैचों के लिए टीम के साथ जुड़े, लेकिन इन मुकाबलों में भी वह नहीं खेले.

Photo: PTI

मुंबई मैच के दौरान बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने बताया था कि काफ इंजरी की वजह से धोनी अभी विकेटों के बीच पूरी गति से दौड़ने में सक्षम नहीं हैं. 

Photo: PTI

उन्होंने यह भी साफ किया था कि जब धोनी वापसी करेंगे तो वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

Photo: CSK

धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं मिडिल ऑर्डर में कार्तिक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी को मौका दिया गया है. 

Photo: PTI

इसके अलावा टीम के पास उर्विल पटेल के रूप में एक और विकेटकीपर विकल्प मौजूद है.

Photo: PTI

Read Next