'थाला' बिना खत्म हुआ IPL सीजन, 19 साल में पहली बार नहीं खेले एक भी मैच

22 May 2026

Photo: ITG

आईपीएल का 19वां सीजन अब अंतिम चरण पर है. आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना आखिरी लीग मैच हारकर सीजन से बाहर हो गई. 

Photo: PTI

किसी आईपीएल सीजन में ऐसा पहली बार हुआ जब महेंद्र सिंह धोनी एक भी मैच नहीं खेले. धोनी आईपीएल के सबसे पुराने खिलाड़ियों में शामिल हैं.

Photo: PTI

धोनी 2008 से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं. 19 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब धोनी पूरे सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए.

Photo: PTI

सीजन शुरू होने से ठीक पहले ही धोनी को चोट लग गई थी. चोट के चलते धोनी दो हफ्तों के लिए बाहर रहे. धोनी ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन उनकी चोट और बढ़ गई.

Photo: PTI

इसके बाद लीग स्टेज के आखिरी मैचों के दौरान उन्हें अंगूठे में नई चोट लग गई, जिसके चलते उनको रांची लौटना पड़ा. पूरे सीजन फैन्स 'थाला' का बेसब्री से इंतजार करते रहे. 

Photo: PTI

धोनी ने आईपीएल में 278 मैच खेलकर 5439 रन बनाए हैं. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैम्पियन भी बनाया है. फैन्स 'थाला' का अगले आईपीएल सीजन भी इंतजार करेंगे.

Photo: PTI

Read Next