4 JAN 2026
Photo: Getty Images
बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 का 22वां मुकाबला मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला गया.
Photo: Getty Images
4 जनवरी (रविवार) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में हुए इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स ने चार विकेट से जीत हासिल की.
Photo: Getty Images
रेनेगेड्स को जीत के लिए 174 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
Photo: Getty Images
इस मुकाबले में स्टार्स के कप्तान मार्कस स्टोइनिस भी सुर्खियों में रहे. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर स्टोइनिस ने हवा में उछलकर जेक फ्रेजर-मैकगर्क का जबरदस्त कैच लपका.
Photo: Getty Images
मार्कस स्टोइनिस ने रेनेगेड्स की पारी के 18वें ओवर में पीटर सिडल की पांचवीं गेंद पर ये कैच लिया था.
Photo: Getty Images
सिडल की गेंद को फ्रेजर-मैकगर्क ने सीधे बल्ले से खेलने की कोशिश की. शॉट की टाइमिंग सही नहीं रही और शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर की तरफ स्टोइनिस ने शानदार कैच लपका.
Photo: Getty Images
देखें वीडियो
Video: X/@BBL
मेलबर्न रेनेगेड्स की जीत के हीरो ओपनर जोश ब्राउन रहे. ब्राउन ने 48 गेंदों पर 84 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल रहे.
Photo: Getty Images