इंग्लैंड क्रिकेट में नया प्रयोग! ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बनने जा रहा चीफ सेलेक्टर

07 May 2026

Photo: Getty Images

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्कस नॉर्थ को मेन्स टीम का नया चीफ सेलेक्टर नियुक्त कर सकता है. 

Photo: Getty Images

अगर यह नियुक्ति हो जाती है, तो मार्कस नॉर्थ इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के पहले विदेशी राष्ट्रीय चयनकर्ता बन जाएंगे.

Photo: Getty Images

46 वर्षीय नॉर्थ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रह चुके हैं. उन्होंने 21 टेस्ट मैचों में 35.48 की औसत से 1171 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे.

Photo: Getty Images

मार्कस नॉर्थ 2 एशेज सीरीज का हिस्सा रहे और अपने करियर में इंग्लैंड की 6 काउंटी टीमों के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला. क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग और क्रिकेट प्रशासन में कदम रखा.

Photo: Getty Images

मार्कस नॉर्थ 2018 से डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बेन स्टोक्स, मार्क वुड, ब्रायडन कार्स और मैथ्यू पॉट्स जैसे खिलाड़ियों के साथ काम किया है.

Photo: Getty Images

रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता पद के लिए करीब 80 लोगों ने आवेदन किया था. अंतिम दौर में इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ और स्टीव फिन भी रेस में थे, लेकिन अंत में मार्कस नॉर्थ ने बाजी मार ली.

Photo: Getty Images

नॉर्थ पूर्व चयनकर्ता ल्यूक राइट की जगह लेंगे. पिछली एशेज सीरीज में 4-1 की हार के बाद राइट ने पद छोड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला सिर्फ खराब प्रदर्शन की वजह से नहीं था, बल्कि काउंटी क्रिकेट से उनकी दूरी को लेकर भी सवाल उठे.

Photo: Getty Images

नॉर्थ इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम और इंग्लैंड लॉयन्स टीम के चयन में बड़ी भूमिका निभाएंगे. वह मुख्य कोच ब्रैंडन मैक्कुलम, क्रिकेट डायरेक्टर रॉब की, कप्तानों बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक के साथ मिलकर काम करेंगे.

Photo: Getty Images

मार्कस नॉर्थ का पहला बड़ा काम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम चयन होगा. यह सीरीज 4 जून से शुरू होगी. हालांकि, माना जा रहा है कि इस सीरीज के चयन में उनकी भूमिका सीमित रह सकती है.

Photo: Getty Images

मार्कस नॉर्थ की नियुक्ति इंग्लैंड क्रिकेट में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है. पहली बार ईसीबी किसी विदेशी को राष्ट्रीय चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपने जा रहा है, जो टीम के भविष्य और चयन नीति दोनों पर बड़ा असर डाल सकता है.

Photo: Getty Images

Read Next