CSK को झटका! 14 करोड़ की कीमत का प्लेयर मैदान से 'आउट'
By Aajtak.in
Credit: IPL/ Getty/ BCCI/ AFP
CSK की टीम को मुंबई के खिलाफ मैच में एक बड़ा झटका लगा, जब पेस बॉलर दीपक चाहर को मैदान छोड़ना पड़ा.
दीपक चाहर मुंबई के खिलाफ पहला ओवर कर रहे थे, तभी उन्हें गेंदबाजी करते हुए असहजता हुई.
दीपक चाहर ने मैच में एक ओवर किया और 10 रन दिए. ओवर की पांचवी गेंद के दौरान खेल रुक गया.
इसके बाद चेन्नई के फिजियो मैदान में आए, फिर दीपक चाहर मैदान से बाहर चले गए.
माना जा रहा है कि दीपक चाहर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया, इस वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.
उनके चोटिल होने की वजह से खेल कुछ देर के लिए रुक गया, लेकिन फिर दोबारा मैच शुरू हो गया.
पिछले साल दिसंबर में क्रिकेट खेलने के बाद दीपक चाहर का यह तीसरा मैच था. .
आईपीएल का मैच नंबर 12 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस और चेन्नई के बीच खेला गया.
दीपक चाहर को चेन्नई ने 14 करोड़ रुपए की कीमत में अपनी टीम में रिटेन किया था.
Read Next
ये भी देखें
अफ्रीकी बैटर ने जड़ा ऐसा SIX, स्टेडियम पार कर सड़क पर गिरी बॉल, VIDEO
अर्जुन तेंदुलकर की ससुराल में कौन-कौन? करोड़ों के बिजनेस से जुड़ा है सानिया चंडोक का परिवार
हवा में उड़ा ये 'बुजुर्ग' खिलाड़ी, कैच ऐसा लपका नौजवान भी शरमा जाएं, VIDEO
44 की उम्र में इस क्रिकेटर ने काटा गदर... T20 वर्ल्ड कप में बना धांसू रिकॉर्ड