28 June 2026
By: AajTak Sports
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
Photo: X/FIFAWorldCup
39 साल के लियोनेल मेसी ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि महान खिलाड़ी उम्र से नहीं, अपने प्रदर्शन से पहचाने जाते हैं.
Photo: Getty
जॉर्डन के खिलाफ मुकाबले में गोल दागते ही मेसी लगातार 7 FIFA वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं.
Photo: Getty
मेसी ने यह रिकॉर्ड मुकाबले के 80वें मिनट में शानदार फ्री-किक से गोल कर बनाया.
Photo: Getty
वीडियो देखें
Video: X/M10Vid
मेसी मैच की शुरुआत में बेंच पर थे, लेकिन दूसरे हाफ में मैदान पर उतरते ही अपना जादू दिखाया और अर्जेंटीना की 3-1 की जीत पर मुहर लगा दी.
Photo: Getty
इस रिकॉर्ड के साथ मेसी ने फ्रांस के जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के जैरजिन्हो का लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
Photo: Getty
मेसी की यह गोल स्कोरिंग स्ट्रीक 2022 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों से शुरू हुई थी और 2026 वर्ल्ड कप में भी लगातार जारी है.
Photo: Getty
इस गोल के साथ मेसी के नाम अब वर्ल्ड कप इतिहास में 19 गोल हो गए हैं और उन्होंने अपने ही ऑल-टाइम रिकॉर्ड को और बेहतर कर लिया है.
Photo: Getty