12 July 2026
By: AajTak Sports
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के चौथे क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया. यानी अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
Photo: Getty
लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी के गुस्से की हो रही है.
Credit: Credit Name
मैच खत्म होते ही मेसी सीधे पुर्तगाली रेफरी जोआओ पिन्हेरो के पास पहुंचे. दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस देखने को मिली.
Credit: Credit Name
बहस के दौरान मेसी ने रेफरी से कहा, 'Don't be disrespectful'. इसका मतलब है, 'अपमानजनक व्यवहार मत कीजिए.' ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
Photo: Getty
मेसी रेफरी के कुछ फैसलों से नाराज थे. अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने भी मैच के दौरान कुछ फैसलों पर आपत्ति जताई थी.
Photo: Getty
वीडियो देखें
Video: X/sellaly9r3
हालांकि, बहस ज्यादा देर तक नहीं चली. अन्य खिलाड़ियों और अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.
Photo: Getty
मेसी के गुस्से वाला वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों बार देखा गया. फुटबॉल फैन्स इस घटना पर अलग-अलग राय दे रहे हैं.
Photo: Getty
इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अब उसका मुकाबला 16 जुलाई को इंग्लैंड से होगा.
Photo: Getty