28 June 2026
By: AajTak Sports
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने क्रिकेट के बाद अब प्रोफेशनल बेसबॉल में भी कदम रख दिया है.
Photo: X/OaklandBallers
41 साल के प्लंकेट ने अमेरिका की पायनियर बेसबॉल लीग में ओकलैंड बैलर्स (Oakland Ballers) के लिए अपना पेशेवर डेब्यू किया.
Photo: X/joebhorton
प्लंकेट पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में भी खेल चुके हैं.
Photo: X/joebhorton
Video: X/OaklandBallers
ओकलैंड बैलर्स ने लियाम प्लंकेट को 'मार्केटिंग प्लेयर' नियम के तहत अपनी टीम में शामिल किया है. इस नियम से दूसरे खेलों के प्रसिद्ध खिलाड़ी भी कुछ समय के लिए बेसबॉल खेल सकते हैं.
Photo: X/joebhorton
प्लंकेट का दावा है कि वह प्रोफेशनल बेसबॉल खेलने वाले पहले इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए हैं.
Photo: X/joebhorton
क्रिकेट के बाद अब बेसबॉल में भी लियाम प्लंकेट अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. खेल बदल गया है, लेकिन जज्बा वही है.
Photo: X/OaklandBallers
लियाम प्लंकेट ने इंग्लैंड के लिए 124 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 30.71 की औसत से 201 विकेट अपने किए.
Photo: Instagram/Liam Plunkett
लियाम प्लंकेट इंग्लैंड की 2019 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम का अहम हिस्सा थे और फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था.
Photo: Getty