27 June 2026
By: AajTak Sports
क्रिकेट की दुनिया में इस वक्त अगर कोई नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वो है वैभव सूर्यवंशी का.
Photo: PTI
15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी के करोड़ों फैन्स हो गए हैं. हर कोई वैभव की तारीफ करते नहीं थक रहा है.
Photo: PTI
IPL में दमदार प्रदर्शन के बाद वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया है.
Photo: PTI
श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने भी वैभव पर बड़ा बयान दिया है.
Photo: PTI
कुमार संगकारा ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, 'एक अहम मैच में 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने से पहले वैभव बिल्कुल शांत और बेफिक्र दिख रहे थे.'
Photo: Screengrab/X/SkyCricket
वीडियो देखें
Video: X/SkyCricket
संगकारा ने बताया, 'वैभव ने मुझे मुस्कुराते हुए आंख मारी और कहा कि चिंता मत कीजिए, हम यह कर लेंगे.' संगकारा के मुताबिक वैभव ने ड्रेसिंग रूम में बाकी खिलाड़ियों से यह भी कहा कि वह 13 छक्के लगाएंगे, उनका यह भरोसा वाकई कमाल का था.
Photo: PTI
वैभव ने हालिया IPL सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया था.
Photo: PTI
वैभव ने हालिया IPL सीजन में 72 छक्के जड़े और क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
Photo: PTI