सुनील शेट्टी के दामाद केएल राहुल ने दिखाया 'स्वैग', VIDEO में दिखे ऐसे...
By Aajtak
Credit: IPL/ Getty/ Social Media
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इंजरी के चलते क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं. राहुल फिलहाल एनसीए में रिहैब कर रहे हैं.
केएल राहुल ने अब इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है. इसमें राहुल कड़ी ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं.
राहुल ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो भी पोस्ट किया था. वीडियो में राहुल अनोखे अंदाज में नजर आए थे.
केएल राहुल ने इस साल 23 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ फेरे लिए थे.
अथिया शेट्टी बॉलवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं. राहुल और अथिया की शादी सुनील शेट्टी के फॉर्महाउस पर संपन्न हुई थी.
केएल राहुल को आईपीएल 2023 के दौरान इंजरी हो गई थी. इसके बाद लंदन में उनके जांघ का ऑपरेशन हुआ था.
केएल राहुल के अगस्त-सितंबर में होने वाले एशिया कप के लिए फिट होने की संभावना है. एशिया कप में छह टीमें भाग लेंगी.
Read Next
ये भी देखें
मॉडल से कम नहीं पाकिस्तान की ये खिलाड़ी... रील्स में जलवा, मैदान पर फ्लॉप
जापान में बुमराह का ‘स्पेशल पिलो’, पत्नी संजना ने कर दी खिंचाई, VIDEO
अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया का दिखा ट्रेडिशनल लुक, PHOTOS
हेलमेट पहना, किट उठाई… अनाया बांगड़ ने दिया बड़े कमबैक का हिंट, VIDEO