'मेरे तो आंसू ...', मैच के बाद मां से गले लगा खिलाड़ी, VIDEO
By Aaj Tak
Credit: IPL/ Getty/ BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा का एक वीडियो चर्चा में है.
इस वीडियो में वह मैच खत्म होने के बाद अपनी मां से गले लगते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो में नीतीश होटल के कमरे के बाहर खड़े दिख रहे हैं, थोड़ी देर बाद उनकी मां दरवाजा खोलती हैं.
12 सेकंड का नीतीश राणा का यह वीडियो देख कई ट्विटर यूजर्स इमोशनल हो गए. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया- पता नहीं क्यों, पर मेरी आंखों में आंसू आ गए.
कोलकाता ने 8 मई को ईडन गार्डन्स में IPL 2023 के मैच नंबर 53 में पंजाब को 5 विकेट से पटखनी दी थी.
इस मैच में नीतीश राणा ने कप्तानी पारी खेली और विकेट पर खूंटा बांधकर खड़े हो गए. राणा ने आउट होने से पहले 38 गेंदों पर 51 रन की धमाकेदारी पारी खेली.
वहीं रिंकू सिंह ने मैच में लास्ट बॉल पर विजयी चौका लगाया. रिंकू ने 10 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली थी.
आंद्रे रसेल ने भी 23 गेंदों पर 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. रसेल ने सैम कुरेन के एक ओवर में 3 सिक्स भी जड़े.
Read Next
ये भी देखें
लड़के से लड़की बनी क्रिकेटर अनाया का कमल वाला टैटू वायरल
अर्जुन तेंदुलकर की WIFE सानिया का गजब ट्रांसफॉर्मेशन, ननद सारा संग मचाया धमाल
गोवा में मस्ती! धवन-नेहरा ने पत्नियों संग मचाया धमाल, PHOTOS
मां के नाम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरा ये क्रिकेटर,फैन्स हुए इमोशनल