18 Sept 2025
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल ने बुधवार (17 सितंबर) को इतिहास रच दिया. जैकब इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.
Photo: Getty
बेथेल को डबलिन में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया है.
Photo: Getty
आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी में डेब्यू करने वाले जैकब की उम्र 21 साल है. उन्हें पिछले महीने ही इस टी20 सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था.
Photo: Getty
बुधवार 17 सितंबर को खेले गए पहले टी20 मैच में जैकब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.
Photo: Getty
आयरलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 3 विकेट खोकर 196 रन बनाए. जिसे इंग्लैंड ने 17.4 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से चेज कर लिया.
Photo: Getty
जैकब की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहली बार आयरलैंड को टी20 मुकाबले में हराया है. इंग्लिश टीम ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराया.
Photo: Getty
बेथेल से पहले इंग्लैंड के सबसे युवा कप्तानी का रिकॉर्ड मोंटी बोडेन के नाम था. बोडेन ने 25 मार्च 1889 को केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में कप्तानी की थी.
Photo: Getty
उस समय बोडेन की उम्र 23 साल और 144 दिन थी. वहीं, आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी करते हुए जैकब बेथेल की उम्र 21 साल और 329 दिन रही.
Photo: Getty
जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू 11 सितंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था. यह एक टी20 मैच था.
Photo: Getty
उन्होंने अपना वनडे डेब्यू भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 सितंबर 2024 को किया था. जबकि उनका टेस्ट डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 नवंबर 2024 को हुआ था.
Photo: Getty
बेथेल ने टी20 इंटरनेशनल के 16 मैचों में 33.80 की औसत से 338 रन बनाए हैं. जिसमें उनके नाम 2 अर्धशतक हैं.
Photo: Getty
वहीं, वनडे में उन्होंने 15 मैचों में 40.50 की औसत से 486 रन बनाए हैं. जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक है. टेस्ट में जैकब ने 4 मैचों में 38.71 की औसत से 271 रन बनाए हैं.
Photo: Getty
जैकब बेथेल ने IPL 2025 में RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के लिए भी डेब्यू किया था. जिसमें उन्होंने 2 मैचों में 33.50 की औसत से 67 रन बनाए थे.
Photo: Getty