ये IPL क्रिकेटर बनना चाहता है डायरेक्टर! सामने आया VIDEO
By Aaj tak
Credit: IPL/ Getty/ BCCI/ Social Media
KKR के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर का वीडियो बेहद चर्चा में हैं. वह इस वीडियो में कैमरे की बारीकियां सीख रहे हैं.
इस वीडियो को KKR के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. अय्यर वीडियो में 'डायरेक्टर मोड' में दिख रहे हैं.
वीडियो में वेंकटेश अय्यर एक जगह 'एक्शन' बोलते हुए भी नजर आए. केकेआर की टीम से जुड़े किसी शख्स ने उनसे सवाल-जवाब किए हैं.
उनसे पूछा गया- सर... अब तो फोटो (फोटोग्राफी) करना भी सीख लिया, सेंचुरी भी मार ली. अब वीडियो भी करना है?
इस पर तपाक से वेंकटेश अय्यर ने कहा- अभी तो डायरेक्टर भी बनना है. वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है.
अय्यर ने अब तक आईपीएल के 8 मैचों में 285 रन बनाए हैं. जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 104 का है, जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था.
अय्यर ने आईपीएल में कुल 30 मैच खेले हैं, इनमें उन्होने 29.89 के एवरेज से 837 रन बनाए हैं.
Read Next
ये भी देखें
बुमराह की मां के सामने झुके रोहित शर्मा, दिल छू लेगा ये VIDEO
अर्जुन तेंदुलकर की ससुराल में कौन-कौन? करोड़ों के बिजनेस से जुड़ा है सानिया चंडोक का परिवार
Super-8 से पहले Team India ने T20 World Cup में रचा इतिहास , पहली बार हुआ ऐसा
राशिद खान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज