22 MAY 2026
Photo: ITG
पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में शराब छोड़ने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की.
Photo: PTI
युजवेंद्र चहल ने हरलीन देओल के साथ पंजाब किंग्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए ‘Kandid with Kings’ पॉडकास्ट में खुलकर बातचीत की.
Photo: PTI
इस दौरान चहल ने शराब छोड़ने, डिप्रेशन से जूझने और क्रिकेट से जुड़े हल्के-फुल्के किस्सों पर बात की.
Photo: PTI
बातचीत की शुरुआत में हरलीन ने पूछा, 'आपने शराब छोड़ दी है, है ना?' इस पर चहल ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था.'
Photo: Punjab Kings
चहल ने कहा, 'इसे अपनी जिंदगी से हटाने के बाद मैं कह सकता हूं कि मेरी लाइफ पूरी तरह बदल गई है. अब मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताता हूं.'
Photo: Punjab Kings
इस आईपीएल सीजन पंजाब किंग्स के लिए चहल ने 13 मैचों में 10 विकेट लिए हैं. युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 231 विकेट लिए हैं.
Photo: PTI