RCB के कप्तान को क्या हुआ? पंजाब के खिलाफ मैच से OUT, जितेश ने की कप्तानी

17 May 2026

Photo: ITG

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (17 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बने.

Photo: BCCI

उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम की कप्तानी संभाली.

Photo: BCCI

रिपोर्ट्स के मुताबिक रजत पाटीदार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले के दौरान तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की गेंद सिर पर लगी थी.

Photo: BCCI

इसके बाद वह टीम के प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कन्कशन (Concussion) की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Photo: PTI

ICC के कन्कशन मैनेजमेंट गाइडलाइन्स के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी को कन्कशन होता है, तो उसे अनिवार्य रूप से सात दिन का आराम दिया जाता है.

Photo: BCCI

अगर रजत पाटीदार पर यही नियम लागू होता है, तो वह 22 मई को सनराइजर्स हैदरबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले से भी बाहर रह सकते हैं.

Photo: BCCI

टॉस के दौरान स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा ने कहा, 'रजत अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. उम्मीद है कि वह हैदराबाद के खिलाफ मैच तक टीम के साथ जुड़ जाएंगे.'

Photo: BCCI

रजत पाटीदार IPL 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने 11 पारियों में 337 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 192.57 रहा है.

Photo: BCCI

पाटीदार की गैरमौजूदगी में रोमारियो शेफर्ड की प्लेइंग-11 में वापसी हुई. वहीं तेज गेंदबाज जैकब डफी को बाहर कर सुयश शर्मा को मौका दिया गया.

Photo: BCCI

Read Next