12 May 2026
Photo: BCCI
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर देने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है.
Photo: BCCI
पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) इस युवा बल्लेबाज के विकास (ग्रोथ) को अनजाने में सीमित कर रही है.
Photo: Getty Images
मांजरेकर ने खासतौर पर IPL के 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैभव को सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर इस्तेमाल करना उनके लंबे करियर के लिए सही नहीं हो सकता.
Photo: BCCI
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने सिर्फ 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं और अपनी निडर बल्लेबाजी से टूर्नामेंट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं.
Photo: BCCI
मांजरेकर ने कहा कि एक खिलाड़ी का आकलन सिर्फ बैटिंग से नहीं किया जा सकता. बल्कि फील्डिंग में दबाव झेलना, कैच छोड़ने के बाद वापसी करना और मुश्किल परिस्थितियों में खुद को साबित करना भी जरूरी है.
Photo: BCCI
उन्होंने कहा, 'क्या हम वैभव का सिर्फ एक ही पहलू देखना चाहते हैं? एक क्रिकेटर सिर्फ अच्छा बल्लेबाज नहीं, बल्कि अच्छा फील्डर भी होना चाहिए.'
Photo: BCCI
मांजरेकर ने कहा कि 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम खिलाड़ियों को अधूरा क्रिकेटर बना सकता है. उनके मुताबिक कई खिलाड़ी अब सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी तक सीमित हो रहे हैं, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में हर खिलाड़ी को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना पड़ता है.
Photo: PTI
मांजरेकर ने इशारों में राजस्थान रॉयल्स की रणनीति पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि वैभव को लगातार 'इम्पैक्ट प्लेयर' बनाकर टीम शायद उनके फील्डिंग और मैच प्रेशर झेलने की क्षमता को विकसित होने का मौका नहीं दे रही.
Photo: BCCI
इन सब चर्चाओं के बीच एक बात तय मानी जा रही है- वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा स्टार बनकर उभर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में राजस्थान रॉयल्स उन्हें मैदान पर ज्यादा जिम्मेदारी देती है या नहीं.
Photo: BCCI