25 May 2026
Photo: ITG
वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
Photo: PTI
15 साल के वैभव ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका एवरेज 41.64 और स्ट्राइक रेट 232.27 रहा है.
Photo: PTI
मौजूदा आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल 2026 में वैभव ने 53 छक्के और 50 चौके जड़े हैं.
Photo: PTI
वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. प्लेऑफ से पहले वैभव की खास तस्वीर वायरल हो रही है.
Photo: PTI
वैभव इस तस्वीर में अपने बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी, छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी और पिता संजीव सूर्यवंशी के साथ नजर आ रहे हैं.
Photo: instagram/@ujjwalsooryavanshi2512
ये तस्वीर उज्जवल सूर्यवंशी ने शेयर की हैं. हालांकि वैभव की मां आरती सूर्यवंशी इस तस्वीर से नदारद दिखीं.
Photo: instagram/@ujjwalsooryavanshi2512
उज्ज्वल सूर्यवंशी खुद भी क्रिकेटर रहे हैं और उन्होंने वैभव का काफी मार्गदर्शन किया है. उधर आशीर्वाद भी आगे चलकर आईपीएल में और भारत के लिए खेलना चाहते हैं.
Photo: instagram/@ujjwalsooryavanshi2512
वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी मुंबई से नौकरी छोड़ आए थे, ताकि अपने तीनों बेटों का करियर बना सकें. वैभव की मां आरती सूर्यवंशी एक गृहिणी हैं.
Photo: instagram/@ujjwalsooryavanshi2512
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में तूफानी अर्धशतक लगाने के बाद वैभव ने अपनी मां के लिए खास इशारा किया था.
Photo: instagram/@ujjwalsooryavanshi2512
वैभव ने तब 'ए' साइन बनाकर वो इनिंग्स अपनी मां को डेडिकेट किया. वैभव ने उस मैच में 93 रन बनाए थे.
Photo: PTI
वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका दौरे पर होने वाली ट्राई सीरीज के लिए भारत-ए टीम में भी जगह मिली है.
Photo: PTI