काव्या मारन की टीम में वैभव सूर्यवंशी के 'यार' की एंट्री, SRH ने खेला बड़ा दांव

1 May 2026 

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के बीच सीजन में बड़ा फैसला ल‍िया है.

Photo: PTI

चोटिल श‍िवम मावी की जगह 18 साल के युवा ऑलराउंडर आरएस अम्बरीष को टीम में शामिल किया है. 

Photo: Getty

मावी ग्रोइन इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

Photo: PTI

मावी को हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा गया था. 

Photo: PTI

लेकिन वह सीजन में अपनी भूमिका निभाने से पहले ही चोट का शिकार हो गए. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने युवा विकल्प पर भरोसा जताया है.

Photo: PTI

तमिलनाडु के रहने वाले अम्बरीष दाएं हाथ के मीडियम पेसर और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. 

Photo: Getty

उनकी ऑलराउंड क्षमता ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया.यानी अम्बरीष वैभव सूर्यवंशी के साथ जून‍ियर वर्ल्ड चैम्प‍ियन वाली टीम के सदस्य रहे हैं. 

Photo: Getty

काव्या मारन की टीम इस सीजन में युवाओं पर खास भरोसा जता रही है. प्रफुल्ल ह‍िंगे (24) और साक‍िब हुसैन (21) जैसे खिलाड़ियों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे टीम को मजबूती मिली है.

Photo: PTI

लगातार पांच मैच जीत चुकी SRH फिलहाल 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. 

Photo: PTI

टीम अब 3 मई को हैदराबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी, जहां अम्बरीष पर भी सबकी नजरें होंगी.

Photo: PTI

Read Next