'भुलक्कड़ हूं, लेकिन…', रोहित शर्मा ने मानी अपनी भूलने की आदत, VIDEO

08 May 2026

Photo: Mumbai Indians

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ अपनी बैटिंग ही नहीं, बल्कि अपने मजाकिया अंदाज और बेफिक्र स्वभाव की वजह से भी काफी लोकप्रिय हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान क्रिकेटर तिलक वर्मा ने रोहित से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया.

Photo: PTI

तिलक वर्मा ने बताया कि एक बार टीम जामनगर जा रही थी, लेकिन उस दौरान रोहित शर्मा अपना फोन घर पर ही भूल गए. तिलक लगातार उन्हें कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था.

Photo: Getty Images

बाद में जब दोनों की मुलाकात हुई तो रोहित ने बेहद आराम से कहा कि वह अपना फोन घर पर ही छोड़ आए थे. यह सुनते ही पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा.

Photo: Getty Images

जब इस घटना पर रोहित शर्मा से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने भी मजेदार अंदाज में अपनी भूलने की आदत स्वीकार कर ली. रोहित ने कहा कि हर इंसान कभी ना कभी चीजें भूल जाता है, लेकिन जरूरी बातों को वह हमेशा याद रखते हैं.

Photo: PTI

रोहित ने कहा, 'मैं स्वीकार करता हूं कि मैं भूलता हूं. सबलोग भूलते हैं. लेकिन जो महत्वपूर्ण चीजें जब चाहिए वो मुझे बराबर याद रहता है. किसको कब बॉल डलवाना था, किसको कब बैटिंग के लिए भेजना था और किसको खिलाना था, वो सब बराबर याद रहता है.'

Photo: PTI

देखें वीडियो

Video:  Mumbai Indians

ऑफ-फील्ड मस्ती के बीच रोहित मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 में पांच मैच मिस करने के बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमबैक पर 84 रन बनाए.

Photo: BCCI

रोहित शर्मा ना सिर्फ रन बना रहे, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी लगातार प्रेरित कर रहे हैं. उनका अनुभव, शांत स्वभाव और मजेदार अंदाज उन्हें मुंबई इंडियंस के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक बनाता है.

Photo: BCCI

रोहित शर्मा का फनी अंदाज भी उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है. एक तरफ वह मैदान पर बड़े-बड़े शॉट लगाकर मैच जिताते हैं, तो दूसरी तरफ अपने मजेदार किस्सों और सरल स्वभाव से फैन्स का दिल जीत लेते हैं.

Photo: BCCI

Read Next