IPL छोड़ अचानक इंग्लैंड लौटा स्टार क्रिकेटर, RCB की बढ़ी टेंशन

04 May 2026

Photo: BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच ही डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है.

Photo: AP

टीम के ओपनर फिल साल्ट चोट के चलते इंग्लैंड लौट गए हैं, जहां वह अपनी उंगली की चोट का स्कैन कराएंगे. उनकी गैरमौजूदगी से आरसीबी की बल्लेबाजी लाइनअप पर असर साफ नजर आने लगा है.

Photo: BCCI

साल्ट इस सीजन में RCB के लिए सकारात्मक पहलुओं में से एक रहे हैं. साल्ट ने 6 पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए. उन्होंने टीम को टॉप ऑर्डर में आक्रामकता लाई, लेकिन चोट के कारण वह पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाए.

Photo: AP

साल्ट को यह चोट दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी थी. डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डाइव लगाते वक्त उनकी बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई. यह एक सामान्य फील्डिंग प्रयास था, लेकिन इस बार चोट गंभीर साबित हुई.

Photo: BCCI

साल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल को ओपनिंग का मौका मिला है, जो विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत कर रहे हैं. हालांकि, अब तक वह साल्ट जैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं.

Photo: BCCI

 टीम के लिए फिल साल्ट की इंजरी एक बड़ी चिंता बन गई है, खासकर तब जब टूर्नामेंट निर्णायक चरण में पहुंच रहा है.

Photo: BCCI

RCB और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) दोनों इस मामले में सावधानी बरत रहे हैं. साल्ट के इंग्लैंड जाकर स्कैन कराने से साफ है कि चोट को गंभीरता से लिया जा रहा है.

Photo: PTI

हालांकि, शुरुआती संकेत यह हैं कि चोट सीजन-एंडिंग नहीं है. उम्मीद की जा रही है कि साल्ट जल्द ही फिट होकर टूर्नामेंट के अंतिम चरण में वापसी कर सकते हैं.

Photo: BCCI

साल्ट की अनुपस्थिति में जैकब बेथेल ओपनिंग जारी रख सकते हैं. जबकि जॉर्डन कॉक्स भी बैकअप विकल्प हैं. जरूरत पड़ने पर RCB रिप्लेसमेंट खिलाड़ी भी साइन कर सकती है. लेकिन फिलहाल टीम को साल्ट की वापसी का इंतजार है.

Photo: AP

Read Next