2 May 2026
आईपीएल 2026 में हर मुकाबले के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की तस्वीर बदलती नजर आ रही है.
Photo: AP
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए हाई-स्कोरिंग मैच के बाद एक बार फिर दोनों लीडरबोर्ड में बड़ा बदलाव देखने को मिला.
Photo: AP
ऑरेंज कैप की रेस में अब केएल राहुल सबसे आगे निकल गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के इस ओपनर ने अब तक 433 रन बना लिए हैं.
Photo: AP
राजस्थान के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास राहुल को पीछे छोड़ने का मौका था.
Photo: PTI
मैच से पहले उनके नाम 400 रन थे, लेकिन इस मुकाबले में वे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए और अब चौथे स्थान पर खिसक गए.
Photo: PTI
उनके और राहुल के बीच अभिषेक शर्मा (425 रन) और हेनरिक क्लासेन (414 रन) दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.
Photo: AP
वहीं पर्पल कैप की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार 17 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं. इस सीजन में उनके पांच 'तीन विकेट हॉल' ने उन्हें सबसे आगे रखा है.
Photo: AP
भुवी की इकोनॉमी 7.54 है, जो टॉप-10 गेंदबाजों में सबसे बेहतर है.
Photo: AP
दूसरे नंबर पर अब जोफ्रा पहुंच गए हैं. उनके नाम 15 विकेट हैं. इतने ही विकेट ईशान मलिंगा के भी हैं, लेकिन बेहतर इकोनॉमी (8.62 बनाम 9.16) के कारण आर्चर आगे हैं.
Photo: AP