6 फुट 8 इंची खिलाड़ी बना 'सुपरमैन', एक हाथ से लपका 'ब्लाइंडर' कैच, VIDEO

11 Apr 2026

Photo: Reuters

आईपीएल 2026 में शनिवार (11 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला गया.

Photo: PTI

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने एक ऐसा कैच लपका, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया.

Photo: Screengrab/JioHotstar

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में जानसेन ने बाउंड्री लाइन पर एक हाथ से कैच लेकर ईशान किशन को पवेलियन भेजा.

Photo: Reuters

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 14 ओवर में 169/3 का स्कोर बना चुकी थी, तभी जानसेन ने इस कैच को लेकर मोमेंटम पर ब्रेक लगाया.

Photo: PTI

कप्तान ईशान किशन 27 रन बनाकर खतरनाक दिख रहे थे. अर्शदीप सिंह की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेला, जो आसानी से छक्के के लिए जा रहा था.

Photo: PTI

लेकिन डीप मिडविकेट पर खड़े 6 फुट 8 इंच लंबे मार्को जानसेन तेजी से दाईं ओर दौड़े और हवा में उछलते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया.

Photo: Reuters

देखें वीडियो

Video: X/@IPL

इस कैच को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक दंग रह गए. खुद ईशान किशन को भी यकीन नहीं हुआ कि उनका शॉट कैच में बदल गया है.

Photo: AP

मार्को जानसेन के इस शानदार प्रयास के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर तक 219/6 का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया था.

Photo: AFP

Read Next