5 मैच, 0 विकेट... क्या जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं? MI के हेड कोच ने तोड़ी चुप्पी
17 Apr 2026
Photo: PTI
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अब तक रंग में नजर नहीं आए हैं. बुमराह लगातार पांच मैचों से विकेट नहीं ले पाए हैं, जो हैरान करने वाला है.
Photo: PTI
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में बुमराह ने चार ओवर में 41 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला. हालांकि इसके बावजूद मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने स्टार गेंदबाज का बचाव किया.
Photo: PTI
जयवर्धने ने मैच के बाद कहा, 'बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. समस्या यह है कि हम पावरप्ले में विपक्षी टीम पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं. बल्लेबाज जानते हैं कि उन्हें बुमराह के खिलाफ ज्यादा जोखिम लेने की जरूरत नहीं है.'
Photo: Mumbai Indians
उन्होंने आगे कहा, 'हमने कुछ नई चीजें आजमाईं और बुमराह भी अलग-अलग तरीके से गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. मैं यह नहीं कह सकता कि वह खराब गेंदबाजी कर रहे हैं.'
Photo: PTI
जयवर्धने ने बताया कि IPL 2026 की शुरुआत में बुमराह हल्की चोट से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा, 'वर्ल्ड कप के बाद उन्हें थोड़ी परेशानी थी, इसलिए हम उन्हें धीरे-धीरे तैयार कर रहे थे. पिछले कुछ मैचों में उनकी स्पीड बढ़ी है और वह सहज महसूस कर रहे हैं.'
Photo: PTI
उन्होंने माना कि कभी-कभी गेंदबाजों को किस्मत की भी जरूरत होती है. जयवर्धने ने कहा, 'उन्होंने श्रेयस अय्यर के खिलाफ कुछ शानदार गेंदें डालीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. एक बार अगर बुमराह विकेट लेना शुरू कर देंगे, तो उन्हें रोकना मुश्किल होगा.'
Photo: PTI
हालांकि मुंबई इंडियंस के कोच ने यह भी माना कि टीम की गेंदबाजी यूनिट इस सीजन में असर छोड़ने में नाकाम रही है. उन्होंने कहा, 'एक यूनिट के तौर पर हम अलग-अलग परिस्थितियों में बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं. यह ऐसी चीज है जिस पर हमें काम करना होगा.'
Photo: PTI
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 195 रन बनाए थे, लेकिन टीम इस स्कोर का बचाव नहीं कर सकी. पंजाब ने 21 गेंद बाकी रहते हुए सात विकेट से मुकाबला जीत लिया.
Photo: PTI
फिलहाल मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. टीम ने अब तक पांच मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है. मुंबई का अगला मुकाबला गुजरात टाइटन्स से 20 अप्रैल को होगा.