IPL 2026: बुमराह से अर्शदीप तक... वो गेंदबाज जिन्हें अबतक नहीं मिला पहला विकेट

8 APR 2026

Credit: PTI

बुमराह को अब भी पहले विकेट का इंतजार

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में अब तक 3 मैच खेल चुके हैं, लेकिन उनके खाते में अभी तक एक भी विकेट नहीं आया है.

Credit: PTI

नूर अहमद का जादू नहीं चला

चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद ने भी IPL 2026 में 3 मैच खेले हैं, लेकिन वह अब तक कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं.

Credit: PTI

खलील अहमद भी विकेटलेस

CSK के तेज गेंदबाज खलील अहमद भी अब तक 3 मैच खेल चुके हैं, लेकिन IPL 2026 में उनका विकेट का खाता नहीं खुला है.

Credit: PTI

बोल्ट की धार नहीं दिखी

मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट ने IPL 2026 में 2 मैच खेले हैं और 5 ओवर गेंदबाजी की है, लेकिन अब तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं.

Credit: PTI

हर्षल पटेल भी संघर्ष कर रहे

सनराइजर्स हैदराबाद के हर्षल पटेल ने 2 मैचों में 5.4 ओवर डाले हैं, लेकिन वह भी अभी तक पहली विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं.

Credit: PTI

अर्शदीप सिंह का खाता नहीं खुला

पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी IPL 2026 में अब तक विकेट नहीं ले पाए हैं.

Credit: PTI

वरुण चक्रवर्ती भी बेअसर

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी इस सीजन में अब तक विकेट लेने में नाकाम रहे हैं.

Credit: PTI

आखिर क्यों नहीं मिल रहे विकेट?

इन गेंदबाजों के विकेट नहीं लेने के पीछे कई वजह हो सकती हैं. नई गेंद से कम मदद मिलना, बल्लेबाजों का आक्रामक रवैया, पिच का सपाट होना और मैच के हालात अहम कारण हो सकते हैं.

Credit: PTI

Read Next