1 रन से हार के बाद रोने लगे मिलर, ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल

09 APR 2026

Photo: PTI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 8 अप्रैल (बुधवार) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले का अंत बेहद नाटकीय रहा.

Photo: AP

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और क्रीज पर सेट बल्लेबाज डेविड मिलर मौजूद थे.

Photo: AP

मिलर ने ओवर की पांचवी गेंद पर सिंगल लेने से इनकार कर दिया, ताकि वह आखिरी गेंद खुद खेल सकें. लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की धीमी बाउंसर पर वह शॉट नहीं लगा पाए.

Photo: AFP

आखिरी गेंद पर रन लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए और दिल्ली की टीम महज 1 रन से मुकाबला हार गई.

Photo: PTI

इस हार के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहद भावुक हो गया. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है.

Photo: PTI

इसमें मिलर को अकेले बैठे, सिर झुकाए और रोते हुए देखा गया. मिलर पोस्ट-मैच हैंडशेक का हिस्सा भी नहीं बने और एक कोने में बैठकर खुद को संभालने की कोशिश करते नजर आए.

Photo: Delhi Capitals

देखें वीडियो

Video: X/@DelhiCapitals

यह हार मिलर के लिए और भी ज्यादा दर्दनाक इसलिए थी क्योंकि उन्होंने चोट के बावजूद टीम को जीत के करीब पहुंचाया था.

Photo: PTI

इस मैच में चोट लगने के बाद मिलर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, लेकिन बाद में फिर बैटिंग के लिए उतरे. उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 41* रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और तीन चौके शामिल रहे.

Photo: AP

हालांकि, आखिरी क्षण में लिया गया उनका फैसला टीम पर भारी पड़ गया. क्रिकेट विशेषज्ञ इसे 'ब्रेन-फेड' मोमेंट बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे एक फिनिशर का आत्मविश्वास मान रहे हैं.

Photo: AFP

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की पहली हार रही. यह एक ऐसा मुकाबला बन गई जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा. 

Photo: Reuters

डेविड मिलर की यह तस्वीर इस बात की याद दिलाती है कि टी20 क्रिकेट में जीत और हार के बीच फर्क कितना छोटा होता है.

Photo: Delhi Capitals

Read Next