'बोलो तारा रा रा...', कपड़े उतारकर नाचने लगा ये खिलाड़ी, VIDEO
By Aaj Tak
Credit: IPL/ Getty/ BCCI/ Social Media
आईपीएल 2023 के दिलचस्प मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को एक रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली.
20 मई को हुए इस मैच में पहले खेलते हुए लखनऊ (LSG) ने 176/8 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. जवाब में KKR की टीम 175/7 रन बना सकी.
लखनऊ की जीत के हीरो निकोलस पूरन रहे, उन्होंने 30 गेंदों पर 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
विकेटकीपर बल्लेबाज पूरन ने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने 193.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.
निकोलस पूरन मैच के बाद टीशर्ट उतारकर जश्न मनाते हुए भी नजर आए. उनका वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स ने ही शेयर किया.
निकोलस पूरन दलेर मेहंदी के फेमस ट्रैक 'बोलो तारा रा रा...' पर नाच रहे थे. उनके डांस मूव कमाल के थे.
पूरन के अलावा वीडियो में कृष्णप्पा गौतम और रवि बिश्नोई भी थिरकते नजर आ रहे हैं.
लखनऊ की टीम की पूरन अहम कड़ी हैं. उन्होंने 14 मैचों में 32 से ज्यादा के एवरेज से 358 रन बनाए हैं.
लखनऊ अब अपना प्लेऑफ मुकाबला 24 मई को चेन्नई के चेपॉक में खेलेगी.
वैसे इस मैच को केकेआर के रिंकू सिंह ने गजब बैटिंग की और 33 गेंदों पर नॉट आउट 67 रन बनाए. रिंकू ने लगभग मैच पलट ही दिया था.
Read Next
ये भी देखें
बुमराह की मां के सामने झुके रोहित शर्मा, दिल छू लेगा ये VIDEO
विदाई मैच के बाद रोने लगे अफगानी टीम के कोच, ये प्लेयर भी हुआ भावुक, VIDEO
Super-8 से पहले Team India ने T20 World Cup में रचा इतिहास , पहली बार हुआ ऐसा
कोहली का फैन मैदान में घुसा, हार्दिक ने लगाया गले, सूर्या गुस्से से लाल!