पहली ही गेंद... पहला विकेट! DPL में मयंक यादव का धमाकेदार आगाज, VIDEO

02 Aug 2026

By: AajTak Sports

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव एक बार फिर से अपनी तेज गेंदबाजी के चलते सुर्खियों में आ गए हैं. 

Photo: Instagram/delhipremierleaguet20

मयंक ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद पर विकेट लेकर तहलका मचा दिया.

Photo: Instagram/delhipremierleaguet20

मयंक यादव ने नई गेंद थामी और अपनी पहली ही डिलीवरी पर बल्लेबाज सनत सांगवान को पवेलियन भेज दिया.

Photo: Instagram/delhipremierleaguet20

उनकी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ ने बल्लेबाज को संभलने का मौका ही नहीं दिया. 

Photo: Instagram/delhipremierleaguet20

इस शानदार गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स इसे DPL के सबसे बेहतरीन शुरुआती पलों में से एक बता रहे हैं. 

Photo: Instagram/delhipremierleaguet20

वीडियो देखें 

Video: Instagram/delhipremierleaguet20

लगातार 150 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह किसी भी मंच पर मैच का रुख बदल सकते हैं. 

Photo: Instagram/delhipremierleaguet20

दिल्ली प्रीमियर लीग उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित हो रही है. कई युवा खिलाड़ी यहां से अपनी पहचान बना रहे हैं. 

Photo: Instagram/delhipremierleaguet20

Read Next