27 NOV 2025
साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा बुधवार (26 नवंबर) को भारत को गुवाहाटी टेस्ट में हराने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए.
Photo: AP
भारत के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद साउथ अफ्रीका कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कड़े तेवर दिखाए.
Photo: AP
दरअसल, वो साउथ अफ्रीकी की टीम के कोच शुकरी कोनार्ड 'Grovel' वाले विवादित बयान पर जवाब दे रहे थे.
Photo: AP
कोनार्ड ने मंगलवार को भारतीय टीम के लिए 'ग्रोवेल' (Grovel) का यूज किया, इस पर अब बवाल सा मच गया.
Photo: AP
कोनार्ड चाहते थे कि भारत की टीम टेस्ट मैच के दौरान 'सच में दबदबा बनाए' (Really grovel). उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल विरोधी टीम को कड़ी मेहनत करवाने और मैदान पर ज्यादा समय बिताने, जिससे वे थक जाएं के लिए किया था.
Photo: AP
कोनार्ड के “भारत को grovel करवाएंगे” वाले बयान पर अनिल कुंबले और डेल स्टेन ने कहा कि टीम में दबदबा दिखाना ठीक है, लेकिन शब्दों का चुनाव उतना ही जरूरी होता है
Photo: AP
Grovel का शाब्दिक मतलब होता है: जमीन पर लेटकर या घुटनों के बल रेंगते हुए किसी के आगे झुक जाना.
Photo: AP
लेकिन कुछ स्थितियों में इसका मतलब यह भी होता है कि अपने आपको बहुत छोटा दिखाकर, बहुत ज्यादा आदर या विनम्रता दिखाना.
Photo: AP
Grovel वाले सवाल का जवाब देते हुए बावुमा ने न सिर्फ दूरी बनाई, बल्कि भारत को उसी बयान की याद भी दिला दी जो पहले टेस्ट में उनके खिलाफ किया गया था.
Photo: AP
बावुमा ने साफ कहा कि कोनार्ड अपने बयान पर खुद विचार करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर कहा कि कुछ खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्होंने सीरीज में लाइन क्रॉस की.
Photo: AP
उनका इशारा सीधे-सीधे जसप्रीत बुमराह की ओर था, जिन्होंने पहले टेस्ट में बावुमा को ‘बौना’ कहकर संबोधित किया था. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था.
Photo: AP
बावुमा ने कहा- कोच का बयान मुझे आज सुबह पता चला. मेरा मैच पर फोकस था, इसलिए उनसे बात नहीं कर सका. वो करीब 60 साल के हैं, वह जरूर अपने शब्दों पर विचार करेंगे.
Photo: AP
बावुमा के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि मैदान पर गर्म माहौल सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा.
Photo: AP
दोनों टीमों के बीच कुछ शब्द ऐसे भी बोले गए, जिनकी गूंज सीरीज खत्म होने के बाद भी सुनाई दे रही है.
Photo: AP