'लव यू...मेरी सब कुछ', विराट ने इस अंदाज में अनुष्का को किया विश
By Aajtak
Credit: IPL/ Getty/ BCCI/ Social Media
क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को बेहद रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी.
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अनुष्का शर्मा के कई फोटोज शेयर किए. अनुष्का 35 साल की हो गई है.
किंग कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा- आपको हर तरह से प्यार करता हूं, आपकी क्यूट मैडनेस... मेरी सब कुछ... जन्मदिन की बधाई.
हाल में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ RCB की पार्टी में पहुंची थीं. इस पार्टी के फोटोज खूब वायरल हुए थे.
वैसे, अनुष्का शर्मा इस IPL सीजन में कई मैचों में पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंची हैं.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां दोनों जिम में डांस करते हुए दिखे थे.
विराट कोहली इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं. वह अपनी टीम के लिए कई शानदार पारियां खेल चुके हैं.
कोहली के IPL 2023 में प्रदर्शन की बात करें तो वह रन बनाने के मामले में नंबर 5 पर हैं. उन्होंने 8 मैचों में कुल 333 रन बनाए हैं.
Read Next
ये भी देखें
बांग्लादेश के इस क्रिकेटर के घर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, PHOTOS
लड़के से लड़की बनी क्रिकेटर अनाया का कमल वाला टैटू वायरल
आउट होने के बाद ट्रेविस हेड ने किया ऐसा काम, गिलक्रिस्ट भी रह गए हैरान, VIDEO
मां के नाम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरा ये क्रिकेटर,फैन्स हुए इमोशनल