02 Aug 2026
By: AajTak Sports
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं.
Photo: Instagram/hardikpandya
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.
Photo: Screengrab/X/Tejashyyyyyy
मंदिर परिसर में हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी दिखाई दीं. दोनों ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.
Photo: Screengrab/X/PTI
रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पंड्या ने तिरुमला मंदिर में अपने बाल दान किए. इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु श्रद्धा के तौर पर बाल अर्पित करते हैं.
Photo: Screengrab/X/PTI
हार्दिक सफेद पारंपरिक धोती-कुर्ता और लाल शॉल में नजर आए. उनके माथे पर तिलक भी लगा था.
Photo: Screengrab/X/PTI
वीडियो देखें
Video: X/KUNGFU_PANDYA_0
दर्शन के बाद हार्दिक पंड्या का Bald (गंजा) लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
Photo: Screengrab/X/PTI
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और फैन्स ने हार्दिक को देखते ही तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
Photo: Screengrab/X/PTI
तिरुमला मंदिर में बाल दान को श्रद्धा, कृतज्ञता और आस्था का प्रतीक माना जाता है. हर साल लाखों भक्त इस परंपरा का पालन करते हैं.
Photo: Screengrab/X/PTI