गंभीर को याद आए कोहली-रोहित, इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंड‍िया में भरा जोश, गिल ने क्या कहा? 

12 June 2025

टेस्ट मैचों में गौतम गंभीर और शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार है. 

Credit: AP, PTI, Getty, Social media, BCCI 

भारतीय कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंड‍िया के सदस्यों से बात की. 

VIDEO 

अभ्यास सत्र से पहले गंभीर ने टीम में शामिल नए खिलाड़ियों साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह का स्वागत किया और कमबैक करने वाले करने वाले करुण नायर की तारीफ की. 

उन्होंने गिल को कप्तान बनाए जाने पर बधाई भी दी. भारतीय कोच ने टीम से कहा कि आगामी सीरीज को देखने के दो तरीके हैं. 

गंभीर ने कहा कि पहला यह कि हमारा यह टूर तीन सबसे अनुभवी खिलाड़ियों (अश्व‍िन, कोहली, रोहित) के बिना है या ... दूसरा यह है कि इसे देश के लिए कुछ खास करने के मौके के रूप में देखना चाहिए. 

भारतीय कोच ने कहा कि अगर टीम त्याग कर सकती है और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आ सकती है तो यह दौरा खास हो सकता है. 

गंभीर ने आगे कहा- और जब मैं इस टीम को देखता हूं, तो मुझे लगता है कि इसमें कुछ खास करने की भूख, जुनून और प्रतिबद्धता है.  

अगर हम हर दिन नहीं बल्कि हर सत्र, हर घंटे और हर गेंद पर लड़ना शुरू करते हैं, तो मुझे लगता है कि हम इस इंग्लैंड टूर को यादगार बना सकते हैं.

इसलिए सुनिश्चित करें कि हम आज से ही इसकी शुरुआत करें, मुझे लगता है कि देश के लिए खेलने का आनंद लेना शुरू करें क्योंकि इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं है. 

वहीं गिल ने यह संदेश दिया कि हर नेट सेशन सार्थक होना चाहिए. नए भारतीय कप्तान ने कहा कि वह चाहते हैं कि टीम खुद पर थोड़ा दबाव बनाए और हर गेंद पर उद्देश्यपूर्ण तरीके से खेले. 

Read Next