कब से बिकेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप के टिकट, FIFA ने किया ऐलान, पर ये बवाल भी...
26 MAR 2026
FIFA ने बुधवार को फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए टिकट बिक्री के अंतिम चरण का ऐलान कर दिया है.
Photo: AP
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था FIFA के मुताबिक, 1 अप्रैल से लेकर टूर्नामेंट के अंत तक टिकट आम बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे.
Photo: AP
FIFA ने बताया कि दिसंबर से फरवरी के बीच चली पिछली बिक्री विंडो में 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.
Photo: AP
अब शुरू होने वाले इस नए चरण में फैन्स ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ के आधार पर टिकट खरीद सकेंगे और अपनी पसंद की सीट भी चुन पाएंगे.
Photo: AP
फुटबॉल वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा और इसकी मेजबानी संयुक्त रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं.
Photo: AP
जनवरी में FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिन ने दावा किया था कि टिकटों की मांग इतनी ज्यादा है, मानो 'एक साथ 1000 साल के वर्ल्ड की मांग' हो. उन्होंने यह भी कहा था कि इस बार टूर्नामेंट के सभी 104 मैच हाउसफुल रहने वाले हैं.
Photo: AP
हालांकि, टिकट की कीमतों को लेकर FIFA को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. दिसंबर में जब टिकट आम बिक्री के लिए आए थे.
Photo: AP
तब सबसे सस्ते ग्रुप मैच के टिकट की कीमत 140 डॉलर और फाइनल के लिए 8,680 डॉलर तक रखी गई थी. इसके बाद फैन्स ने इसे (Monumental betrayal) यानी बड़ा धोखा बताया था.
Photo: AP
मंगलवार को Football Supporters Europe (FSE) ने कंज्यूमर ग्रुप यूरो कंज्यूमर्स के साथ मिलकर यूरोपियन कमीशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.
Photo: AP
FSE ने खास तौर पर टिकट की ऊंची कीमतों और पहली बार वर्ल्ड कप में लागू किए गए 'डायनामिक प्राइसिंग' मॉडल की आलोचना की है.
Photo: AP
इस सिस्टम के तहत मांग बढ़ने पर टिकट की कीमत और भी ज्यादा हो सकती है. FIFA ने यह भी जानकारी दी है कि जिन फैन्स ने पहले ही टिकट खरीद लिए हैं, वे 1 अप्रैल से अपनी सीट अलॉटमेंट देख सकेंगे.