'IPL खेलने की सजा मिली…', इस इंग्लिश दिग्गज का छलका दर्द

6 APR 2026

Photo: Getty Images

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने चौंकाने वाला दावा किया है. पीटरसन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को प्राथमिकता देने के कारण उनका इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ टकराव हुआ, जिसने उनके इंटरनेशनल करियर पर विराम लगा दिया.

Photo: Getty Images

रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में केविन पीटरसन ने बताया कि जब ईसीबी अपने केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति देने के पक्ष में नहीं था, तब उन्होंने बड़ा जोखिम उठाया.

Photo: Getty Images

उन्होंने कहा, 'मैंने बड़े त्याग किए. मैंने अपना करियर गंवा दिया. यही वजह थी कि सिस्टम के लोग मेरे खिलाफ हो गए.' पीटरसन का मानना है कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर समय से पहले खत्म कर दिया गया.

Photo: BCCI

उन्होंने आगे कहा, 'मैं 33 साल का था जब मेरा करियर खत्म हुआ. मैंने 104 टेस्ट खेले, लेकिन मुझे 150-160 टेस्ट खेलने चाहिए थे और 12-13 हजार रन बनाने चाहिए थे.'

Photo: Getty Images

पीटरसन ने अपने टेस्ट करियर में 8181 रन बनाए, जिसमें 23 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे. आईपीएल खेलने के उनके फैसले ने उस समय इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था.

Photo: Getty Images

ईसीबी और पीटरसन के बीच यह टकराव लंबे समय तक सुर्खियों में रहा. हालांकि पीटरसन का मानना है कि उनके इस फैसले का फायदा आज के खिलाड़ियों को मिला है.

Photo: Getty Images

उन्होंने कहा कि अब इंग्लैंड के खिलाड़ी आसानी से फ्रेंचाइजी लीग्स में खेल पा रहे हैं. पीटरसन कहते हैं, 'मैंने कुछ दिन पहले जोस बटलर का इंटरव्यू लिया था. उन्होंने भी मुझे धन्यवाद कहा. मेरे त्याग की वजह से आज ये खिलाड़ी इसका फायदा उठा रहे हैं.'

Photo: Getty Images

पीटरसन ने यह भी खुलासा किया कि उस समय विवाद कितना बड़ा था. उन्होंने आरोप लगाया कि ईसीबी ने मीडिया के जरिए उनके खिलाफ माहौल बनाया था.

Photo: Getty Images

इंग्लैंड टीम से बाहर होने के बाद पीटरसन ने दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेला. पीटरसन ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलकर किया था.

Photo: Getty Images

पीटरसन का यह बयान एक बार फिर यह दिखाता है कि आईपीएल ने क्रिकेट की दुनिया में कितनी बड़ी ताकत हासिल कर ली है, जहां खेलने का फैसला किसी खिलाड़ी के करियर की दिशा तक बदल सकता है.

Photo: Getty Images

Read Next