जब मैदान पर जडेजा के सामने 'तलवारबाजी' करने लगे वॉर्नर, देखें मजेदार Video
By: Aajtak
Getty, IPL and Social Media
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से हराया
इस रोमांचक मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉन्वे ने तूफानी अंदाज में फिफ्टी लगाकर महफिल लूट ली
मगर इन सबके बीच एक ऐसा भी वाकया हुआ, जिसे देख फैन्स की तबीयत खुश हो गई, इसका वीडियो भी वायरल हुआ है
दरअसल, बैटिंग के दौरान दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने मैदान पर ही रवींद्र जडेजा के सामने तलवारबाजी शुरू कर दी थी.
यह वाकया दिल्ली की पारी के दौरान 5वें ओवर में हुआ, जब दीपक चाहर की बॉल पर वॉर्नर ने दूसरा रन दौड़ना चाहा.
बॉल फील्डिंग कर रहे जडेजा के हाथ में थी, तब वॉर्नर क्रीज से बाहर खड़े थे. जडेजा ने रनआउट के लिए पूरी तरह से तैनात दिखे.
इसी दौरान वॉर्नर ने मजाकिया अंदाज में जडेजा की नकल उतारी और उनकी तरह ही बैट को घुमाकर तलवारबाजी करने लगे.
दरअसल, जडेजा खुद फिफ्टी या शतक के बाद इसी तरह बैट को घुमाकर तलवारबाजी करते हुए जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं.
Read Next
ये भी देखें
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद महाकाल के दरबार में पहुंचा टीम इंडिया का स्टार, देखें VIDEO
अर्जुन तेंदुलकर की ससुराल में कौन-कौन? करोड़ों के बिजनेस से जुड़ा है सानिया चंडोक का परिवार
विदाई मैच के बाद रोने लगे अफगानी टीम के कोच, ये प्लेयर भी हुआ भावुक, VIDEO
Super-8 से पहले Team India ने T20 World Cup में रचा इतिहास , पहली बार हुआ ऐसा