ब्लैक शर्ट, स्टाइलिश चश्मा... ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले खास लुक में दिखे विराट कोहली

14 OCT 2025

Credit: PTI, GETTY

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे. लंदन से वापसी के बाद एयरपोर्ट पर ब्लैक शर्ट और व्हाइट ट्राउज़र्स में नजर आए.

Credit: PTI, GETTY

इस दौरान कोहली ने स्पेक्टेकल्स, व्हाइट शूज़ और इयरफोन्स लगाए हुए एक कैज़ुअल लेकिन डैपर लुक में एंट्री की.

Credit: PTI, GETTY

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उनके चारों ओर सुरक्षा कर्मियों की भारी तैनाती थी.

Credit: PTI, GETTY

विराट कोहली बुधवार सुबह रोहित शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे. मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा, कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ी गुणवत्ता वाले हैं, उनका अनुभव काम आएगा. 

Credit: PTI, GETTY

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती, अब फोकस ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज पर है.

Credit: PTI, GETTY

कोहली ने पिछले छह महीनों में लंदन में रहकर फिटनेस और स्किल पर काम किया. उन्होंने कोच नईम अमीन के साथ इंडोर नेट्स में ट्रेनिंग की.

Credit: PTI, GETTY

रोहित ने मुंबई में पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के साथ फिटनेस ट्रेनिंग की और एक महीने में करीब 10 किलो वजन घटाया. पहला मैच 19 अक्तूबर को है.

Credit: PTI, GETTY

Read Next