अजीत अगरकर को मिलेगा एक्सटेंशन? BCCI ने पूरे मामले में तोड़ी चुप्पी
20 Mar 2026
Photo: Getty Images
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया था.
Photo: Getty Images
खिताबी जीत के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की है.
Photo: Getty Images
लेकिन अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन खबरों को गलत बताया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर ने किसी तरह का एक्सटेंशन नहीं मांगा है.
Photo: Getty Images
अधिकारी ने कहा, 'सेलेक्शन पैनल BCCI की एक सब-कमेटी है और चयनकर्ताओं का कॉन्ट्रैक्ट इस साल सितंबर तक है.' उन्होंने कहा कि अगरकर का कार्यकाल सितंबर में खत्म होगा और उसके बाद तय होगा कि वह वनडे वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे या नहीं.
Photo: Getty Images
BCCI अधिकारी ने यह भी साफ किया कि किसी वरिष्ठ चयनकर्ता को एक्सटेंशन मांगने की जरूरत नहीं होती. बोर्ड के संविधान के मुताबिक एक वरिष्ठ चयनकर्ता चार साल तक पद पर रह सकता है, इसलिए उन्हें अलग से एक्सटेंशन मांगने की जरूरत नहीं है.
Photo: Getty Images
अजीत अगरकर ने जुलाई 2023 में टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता का पद संभाला था. तब से वह टीम के ट्रांजिशन फेज में अहम भूमिका निभा रहे हैं, खासकर टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में, जहां कई सीनियर खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं.
Photo: Getty Images
चयन समिति का फोकस आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स पर है. इनमें ICC इवेंट्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक शामिल हैं. चयन पैनल का हर सदस्य हर हफ्ते कम से कम एक मैच देखता है, ताकि उन खिलाड़ियों पर नजर रखी जा सके जो भविष्य में टीम का हिस्सा बन सकते हैं.
Photo: Getty Images
इस समय बीसीसीआई एक साथ कई बड़े कामों में जुटा है. एक तरफ आईपीएल 2026 की तैयारियां चल रही हैं, तो दूसरी ओर इंटरनेशनल शेड्यूल और टीम चयन को लेकर भी अहम फैसले लेने हैं.