15 Sep 2026
By: AajTak Sports
बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर लिटन दास ने अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया है.
Photo:Screengrab/Instagram/litton_kumer_das
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं.
Photo:Screengrab/Instagram/litton_kumer_das
तस्वीरों में लिटन दास अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा की पूजा करते नजर आ रहे हैं.
Photo:Screengrab/Instagram/litton_kumer_das
इन तस्वीरों में क्रिकेटर का फैमिली वाला अंदाज भी देखने को मिला. घर को फूलों और खूबसूरत सजावट से सजाया गया है.
Photo:Screengrab/Instagram/litton_kumer_das
तस्वीरें शेयर करते हुए लिटन दास ने लिखा कि वह प्यार, भक्ति और आभार के साथ भगवान गणेश का अपने घर में स्वागत कर रहे हैं. गणपति बप्पा मोरया!
Photo:Screengrab/Instagram/litton_kumer_das
लिटन दास ने यह भी कामना की कि गणपति बप्पा की उनके जीवन को रोशन करे और हर सफर में उनका मार्गदर्शन करे.
Photo:Screengrab/Instagram/litton_kumer_das
उन्होंने बप्पा से घर में खुशी, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता बनाए रखने की प्रार्थना की है.
Photo:Screengrab/Instagram/litton_kumer_das
मैदान पर बल्ले से धमाल मचाने वाले लिटन दास का यह आध्यात्मिक और पारिवारिक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
Photo:Screengrab/Instagram/litton_kumer_das