बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में बनाया 'महारिकॉर्ड', गेल-कोहली पीछे छूटे

10 Apr 2026

Photo: Getty Images

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में 9 अप्रैल (गुरुवार) को कराची किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने शानदार बैटिंग करते हुए 51 बॉल पर नाबाद 87 रन बनाए.

Photo: Getty Images

बाबर ने अपनी इनिंग्स में 10 चौके और 2 छक्के जड़े. उनकी इस पारी की बदौलत पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में 246/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Photo: Getty Images

इस दौरान बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में 12,000 रन भी पूरे कर लिए. बाबर ने सिर्फ 338 टी20 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जो एक रिकॉर्ड है. उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने यह मुकाम 343 पारियों में हासिल किया था.

Photo: BCCI

वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 360 पारियों में 12,000 रन पूरे किए थे. इसके बाद डेविड वॉर्नर (368 पारी) और जोस बटलर (405 पारी) का नंबर आता है.

Photo: BCCI

बाबर आजम पाकिस्तान के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 12,000 रन बनाए हैं. उनसे पहले शोएब मलिक यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे.

Photo: Getty Images

दिलचस्प बात यह रही कि यह पारी बाबर आजम ने उस वाकये के ठीक अगले दिन खेली, जब एक पत्रकार ने उनकी फिनिशिंग क्षमता पर सवाल उठाए थे और उनकी तुलना विराट कोहली से की थी.

Photo: PCB

बाबर और कोहली की तुलना लंबे समय से होती रही है. 2021-22 के दौरान जब बाबर शानदार फॉर्म में थे और कोहली संघर्ष कर रहे थे, तब यह बहस और तेज हो गई थी.

Photo: Getty Images

हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के बीच आपसी सम्मान भी देखने को मिला है. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान कोहली को बाबर की पीठ थपथपाते हुए भी देखा गया था.

Photo: PSL

बाबर आजम की कप्तानी में पेशावर जाल्मी ने कराची किंग्स पर 159 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ टीम पीएसएल 2026 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई.

Photo: AFP

Read Next