अक्षर ने जड़ी 22 गेंदों पर फिफ्टी, एक शॉट सूर्या की आंख में जा लगा
By Aajtak
Credit: IPL/ Getty/ BCCI
IPL 2023 का मैच नंबर 16 दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया.
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.
अक्षर पटेल ने 22 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी. इस दौरान उन्होंने एक शॉट ऐसा मारा जो सूर्यकुमार यादव की आंख में लग गया.
सूर्यकुमार यादव इसके बाद काफी देर तक ग्राउंड पर रहे. साथी खिलाड़ी भी उन्हें देखने के लिए आ गए. फिर वह मैदान से चले गए.
गनीमत यह रही कि SKY की यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी. वह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे.
पर सूर्यकुमार का लक ने साथ नहीं दिया और वह एक बार फिर फ्लॉप रहे. वह पहली गेंद पर शून्य पर आउट हो गए.
दिल्ली में हुए इस रोमांचक मैच को मुंबई ने आखिरी गेंद पर अपने नाम किया. मुंबई ने मैच को 6 विकेट से जीता.
इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 172 रन बनाए थे. मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.
Read Next
ये भी देखें
लड़के से लड़की बनी क्रिकेटर अनाया का कमल वाला टैटू वायरल
गॉल टेस्ट में टीम इंडिया से हुई रणनीतिक चूक? पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल
आउट होने के बाद ट्रेविस हेड ने किया ऐसा काम, गिलक्रिस्ट भी रह गए हैरान, VIDEO
मां के नाम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरा ये क्रिकेटर,फैन्स हुए इमोशनल