एश‍िया कप की प्लेइंग XI में मिलेगा गिल को मौका? गंभीर-सूर्या का नाम लेकर अगरकर कह गए ये बात 

19 AUG 2025

एश‍िया कप 2025 के ल‍िए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार (19 अगस्त) को हुआ. टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव तो उपकप्तानी शुभमन गिल को मिली है. 

Photo: Getty

शुभमन गिल नए उप-कप्तान बने हैं. वहीं अक्षर पटेल से उनका रोल छ‍िन गया है.  जो प‍िछले दौरे पर टीम इंड‍िया के उपकप्तान थे. 

Photo: Getty

वहीं एशिया कप T20 में शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं, इस पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने जवाब दिया. 

Photo: AP

उन्होंने कहा कि इसका फैसला कप्तान (सूर्यकुमार यादव) और कोच (गौतम गंभीर) करेंगे. 

Photo: AP

अगरकर ने कहा जब टीम दुबई पहुंचेगी तो स्थिति और साफ होगी, अभी टीम के पास कई विकल्प हैं. 

Photo: AP

चीफ सेलेक्टर ने कहा- गिल पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में हैं, और संजू भी अच्छा खेल रहे हैं. इनके साथ अभिषेक भी एक मजबूत विकल्प हैं. 

Photo: AP

एश‍िया कप के ल‍िए टीम इंड‍िया: सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती , अर्शदीप सिंह , कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह 

Photo: AP

स्टैंडबाय:  प्रसिद्ध  कृष्णा , वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल

Photo: AP

Read Next