'मैच पर फोकस रखो...', श्रेयस अय्यर ने अर्शदीप सिंह को दी खास नसीहत

06 June 2026

By: AajTak Sports

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में श्रेयस अय्यर को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है.

Photo:PTI

अर्शदीप सिंह ने हरलीन देओल के साथ पंजाब किंग्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए 'Kandid with Kings' पॉडकास्ट में खुलकर बातचीत की.

Photo:PTI

अर्शदीप ने कहा, 'जब मैं बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहा था और दर्शकों का मनोरंजन कर रहा था, तभी श्रेयस अय्यर ने अचानक आवाज लगाई, 'अर्श, वहां क्या कर रहे हो?'

Photo: Punjab Kings

और मुझे गेंदबाजी के लिए बुला लिया. आमतौर पर मैं पहला, दूसरा, 17वां और 20वां ओवर डालता हूं, लेकिन उन्होंने मुझे 11वें ओवर में ही गेंद थमा दी. मैं हैरान रह गया.

Photo:Instagram/Arshdeep Singh

बाद में श्रेयस ने मुझसे कहा कि मैच में जो कुछ भी हो रहा है, उस पर पूरा फोकस रखो. 

Photo:PTI

श्रेयस ने कहा अगर ओवर अच्छा निकल जाए तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर ओवर खराब हो जाए तो लोग यही कहेंगे कि 'तुम्हारा फोकस मैच पर नहीं था.'

Photo:PTI

वीडियो देखें

Video: Punjab Kings

हालिया आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी और पूरे आईपीएल सीजन अर्शदीप सिंह विवादों में ही घिरे रहे. 

Photo:PTI

उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी की थी जिसके चलते अर्शदीप को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. 

Photo:PTI

इसके बाद अर्शदीप एक और विवाद में फस गए जहां मुंबई इंडियंस से हारने के बाद एक फैन को स्नैपचैट पर बहुत गुस्से में जवाब दिया. 

Photo:Instagram/Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए 14 मैचों में 10.21 की इकोनॉमी से 14 विकेट लिए.

Photo: PTI

Read Next